2.5 करोड़ की रेंज रोवर स्पोर्ट अब होगी इलेक्ट्रिक, 609 km रेंज के साथ शुरू हुई बुकिंग, 4.5 सेकंड में 100 की स्पीड

JLR ने Range Rover Sport Electric को भारत में आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया गया है और इसकी बुकिंग भी शुरू हो गई है। यह Range Rover के Sport परिवार की पहली पूरी तरह इलेक्ट्रिक SUV है। कंपनी के मुताबिक यह एक बार चार्ज करने पर 609 किलोमीटर तक चल सकती है। अब सवाल है कि इसमें ऐसा क्या खास है, जो इसे मौजूदा मॉडल से अलग बनाता है?
118.5kWh बैटरी के साथ मिलेगी 609 km तक की रेंज
Range Rover Sport Electric को JLR के 800-वोल्ट मॉड्यूलर लॉन्गिट्यूडिनल प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। यही प्लेटफॉर्म कंपनी की Range Rover Electric में भी इस्तेमाल होता है। SUV में 118.5kWh का लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी का दावा है कि WLTP टेस्टिंग के आधार पर SUV की रेंज 609 किलोमीटर तक है।
हालांकि, वास्तविक सड़क और ड्राइविंग परिस्थितियों में मिलने वाली रेंज इससे कम हो सकती है। बैटरी के साथ 8 साल या 1.6 लाख किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी दी गई है। वारंटी की अवधि इनमें से जो पहले पूरी होगी, उसके आधार पर तय होगी।
4.5 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार
Range Rover Sport Electric में डुअल मोटर के साथ ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है। इसका पावर आउटपुट 550 हॉर्सपावर तक है, जबकि अधिकतम टॉर्क 850 Nm है। JLR के अनुसार यह Range Rover Sport मॉडल के इतिहास में अब तक का सबसे ज्यादा टॉर्क है। डायनामिक लॉन्च मोड के इस्तेमाल से SUV महज 4.5 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
कंपनी ने इलेक्ट्रिक मॉडल में ऑफ-रोड क्षमता को भी बरकरार रखा है। यह SUV 900 मिमी तक गहरे पानी से गुजर सकती है और 45 डिग्री तक की ढलान पर चढ़ने की क्षमता रखती है। यानी इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के बावजूद Range Rover Sport की ऑफ-रोड पहचान को बनाए रखने की कोशिश की गई है।
चार्जिंग की बात करें तो SUV 350kW तक की DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार, उपयुक्त हाई-पावर चार्जर से बैटरी को 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में करीब 22 मिनट लग सकते हैं। वहीं, सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग से लगभग 220 किलोमीटर की अतिरिक्त रेंज मिलने का दावा किया गया है।
Range Rover Sport Electric का डिजाइन
Range Rover Sport Electric का बाहरी डिजाइन मौजूदा पेट्रोल-डीजल मॉडल से काफी मिलता-जुलता है। इसमें स्लीक हेडलाइट्स, एयरो-ऑप्टिमाइज्ड ब्लैक ग्रिल, फ्लश डोर हैंडल और ब्लैक-आउट पिलर दिए गए हैं। SUV में 22 इंच तक के अलॉय व्हील भी मिलते हैं।
पीछे की तरफ रैप-अराउंड LED टेललाइट्स और ग्लॉस ब्लैक ट्रिम के साथ Range Rover की लेटरिंग दी गई है। यानी डिजाइन में बड़े बदलाव के बजाय इलेक्ट्रिक मॉडल को Range Rover Sport की मौजूदा पहचान के करीब रखा गया है।
केबिन फीचर्स
केबिन में 13.1 इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन और 13.7 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा वायरलेस फोन चार्जिंग, फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और रियर सनब्लाइंड जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं। आगे और पीछे पावर्ड, हीटेड और वेंटिलेटेड सीटें मिलती हैं।
SUV में डायनामिक एयर सस्पेंशन और इलेक्ट्रॉनिक रोल कंट्रोल भी दिया गया है। JLR के अनुसार बॉडी स्ट्रक्चर पहले की तुलना में 61 प्रतिशत ज्यादा स्टिफ है, जबकि सेंटर ऑफ ग्रेविटी 73 मिमी नीचे किया गया है।
भारत में कितनी होगी कीमत?
भारत में Range Rover Sport Electric के मार्च 2027 तक आने की उम्मीद है। इसे पूरी तरह इंपोर्टेड CBU मॉडल के रूप में लाया जाएगा। इसकी आधिकारिक कीमत अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन उद्योग के अनुमान के अनुसार कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपये हो सकती है। Dynamic SE, Dynamic HSE, Autobiography और First Edition जैसे वेरिएंट आने की संभावना है। हालांकि, अंतिम कीमत और वेरिएंट की जानकारी के लिए कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।
Read more here
लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से लिया संन्यास, टीम इंडिया में वापसी की राह जारी
Lovlina Borgohain ने अपने जन्मदिन पर रचा इतिहास, गांव की पगडंडी से एशियन गेम्स गोल्ड तक का सफर
रवि किशन के गुच्ची डांस पर थिरके इरफान पठान, FICCI Frames का वीडियो वायरल
6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ Redmi 17C 5G लॉन्च, कीमत ₹20,999, जानें फोन में क्या है खास

