बक्सर वाशी हो जाएं सावधान, अब ट्रैफिक नियम तोड़ते ही कटेगा चालान; 24 जगह लगने जा रहा है हाईटेक कैमरा सिस्टम, अपराधियों पर भी रहेगी पैनी नजर

Buxar Traffic Camera Challan
1 min read

बक्सर: अब जिले में ट्रैफिक नियम तोड़ने और अपराध करने वालों के दिन पूरे होने वाले हैं। परिवहन विभाग ने बड़ा कदम उठाते हुए 24 जगहों पर हाईटेक कैमरे लगाने का फैसला किया है। खास बात है कि Buxar Traffic Camera सिर्फ चालान काटने का ही काम नहीं करेंगे, बल्कि अपराधियों पर भी पैनी नजर रखेंगे। आपको बता दें कि इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 45 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे और आने वाले दिनों में इसका असर सीधे तौर पर जिले की ट्रैफिक व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर देखने को मिलेगा।

कैसे काम करेगा Buxar Traffic Camera System

Buxar Traffic Camera का पूरा सिस्टम ANPR (Automatic Number Plate Recognition) तकनीक पर आधारित होगा। यानी सड़क पर गुजरने वाली हर गाड़ी की नंबर प्लेट को ट्रैफिक कैमरा स्कैन करेगा। उसके बाद डेटा को विभागीय सर्वर से मिलाकर जांच की जाएगी कि वाहन वैध है या नहीं। बता दें की अब चालान भी पूरी तरह से ऑटोमेटिक तरीके से कटेगा।

  • अगर किसी वाहन का टैक्स बकाया है, बीमा एक्सपायर है, प्रदूषण सर्टिफिकेट नहीं है या वह ओवरलोड है, तो वह तुरंत पकड़ में आ जाएगा।
  • इतना ही नहीं, यदि किसी गाड़ी का इस्तेमाल किसी अपराध में हुआ है, तो उसका भी पता तुरंत चल जाएगा।

ये भी पढ़ें: तान्या मित्तल बनीं बिग बॉस 19 की शान, 800 साड़ियां और 50 किलो गहने लेकर शो में की एंट्री

नियम तोड़े तो तुरंत कटेगा चालान

आपको जानकर हैरानी होगी कि Buxar Traffic Camera सिर्फ वाहनों की जानकारी ही नहीं लेंगे, बल्कि ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर तुरंत चालान भी जारी करेंगे। यानि अगर कोई गाड़ी रेड लाइट जंप करती है, नो-पार्किंग में खड़ी होती है या हेलमेट या सीट बेल्ट का उल्लंघन करती है तो सीधे वाहन मालिक की जानकारी निकालकर उसके पते पर Challan भेज दिया जाएगा। साथ ही डिजिटल माध्यम से SMS द्वारा भी सूचना दी जाएगी।

अपराध पर भी लगेगा लगाम

अब जिले में अपराधियों का बच निकलना भी मुश्किल हो जाएगा। जब हर गाड़ी की रिकॉर्डिंग होगी और डेटा सुरक्षित रहेगा, तो अपराध होने की स्थिति में पुलिस आसानी से उस समय गुजरने वाले वाहनों की जानकारी निकाल सकेगी।

  • वाहन चोरी के मामले में भी कैमरे बेहद उपयोगी होंगे। जैसे ही चोरी किए गए वाहन का नंबर कैमरे में आएगा, सिस्टम तुरंत अलर्ट भेज देगा।
  • अपराधियों की लोकेशन ट्रैकिंग में भी पुलिस को बड़ी मदद मिलेगी।

किन-किन जगहों पर लगेंगे कैमरे?

बक्सर जिले में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने और अपराध नियंत्रण को मजबूत करने के लिए परिवहन विभाग ने 24 प्रमुख स्थानों पर एएनपीआर कैमरे लगाने की योजना बनाई है:

ये भी पढ़ें: क्रेडिट कार्ड से लेकर LPG Cylinder और गहनों की खरीद तक… 1 सितंबर से बदल जाएंगे कई बड़े नियम। जानिए किन-किन चीजों पर पड़ेगा असर

थानों पर भी लगेंगे ट्रैफिक कैमरा

नवानगर थाना, धनसोई थाना, इटाढ़ी थाना, राजपुर थाना, सिमरी थाना, तिलक राय थाना, रामदास राय थाना, सोनबरसा थाना, सिकरोल थाना, कोरानसराय थाना, डुमराँव थाना खास बात है कि ये कैमरे न सिर्फ ट्रैफिक प्रबंधन में मदद करेंगे बल्कि जिले की सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत करेंगे।

क्या कहते हैं अधिकारी

जिला परिवहन पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा:

यह व्यवस्था जिले की ट्रैफिक प्रणाली को आधुनिक और पारदर्शी बनाएगी। आम जनता से भी सहयोग की अपेक्षा है। वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे समय पर अपने वाहन का टैक्स, बीमा, फिटनेस और प्रदूषण प्रमाणपत्र बनवाएं और सभी ट्रैफिक नियमों का पालन करें। इस अत्याधुनिक ट्रैफिक कैमरा सिस्टम के लागू होने से न सिर्फ ट्रैफिक व्यवस्था सुधरेगी, बल्कि अपराधों पर भी प्रभावी नियंत्रण किया जा सकेगा।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ —

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

2 thoughts on “बक्सर वाशी हो जाएं सावधान, अब ट्रैफिक नियम तोड़ते ही कटेगा चालान; 24 जगह लगने जा रहा है हाईटेक कैमरा सिस्टम, अपराधियों पर भी रहेगी पैनी नजर”

Comments are closed.