बिहार NDA में सीट बंटवारे पर सुलह! BJP-JDU बराबरी पर, चिराग को 29 सीटें, जानिए किसे कितना मिला

Bihar NDA Seat Sharing 2025
1 min read

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर लंबे समय से चली आ रही NDA सीट शेयरिंग (Bihar NDA Seat Sharing) की खींचतान आखिर खत्म हो गई है। रविवार को Bihar के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने खुद इसकी जानकारी दी। इस बार बीजेपी (BJP) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) दोनों 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। वहीं, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) को 29 सीटें और जीतन राम मांझी की हम पार्टी (HAM) व उपेंद्र कुशवाहा की RLSP को 6-6 सीटें मिली हैं।

सोशल मीडिया से हुआ NDA सीट बंटवारे का एलान

गौरतलब है कि आमतौर पर गठबंधन की सीट शेयरिंग की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की जाती है, लेकिन इस बार कुछ अलग हुआ। NDA के नेताओं ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सीट बंटवारे (Bihar NDA Seat Sharing) की जानकारी साझा की। बीजेपी नेता व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने लगभग एक साथ ट्वीट कर यह फॉर्मूला घोषित किया।

ये भी पढ़ें: नीतीश बनाम तेजस्वी की जंग में BJP की एंट्री, बिहार के चुनावी मैदान में उतरेंगे तीन दिग्गज सांसद; जानिए कौन हैं वो नेता और बीजेपी की पूरी रणनीति

Bihar NDA Seat Sharing Record 2025

पार्टी का नामसीटों की संख्याप्रमुख नेता
बीजेपी (BJP)101सम्राट चौधरी
जदयू (JDU)101नीतीश कुमार / संजय झा
लोक जनशक्ति पार्टी (LJP)29चिराग पासवान
हम पार्टी (HAM)6जीतन राम मांझी
आरएलएम (RLM)6उपेंद्र कुशवाहा

NDA में सीट शेयरिंग को लेकर क्यों फसा था पेच?

NDA में सीट शेयरिंग (Bihar NDA Seat Sharing) को लेकर पेच इसलिए फंसा था क्योंकि छोटी पार्टिया जैसे चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा अपनी मांगों पर अड़ी हुई थीं। जीतन राम मांझी ने तो सोशल मीडिया पर एक कविता जैसी पोस्ट लिखी थी “बस दे दो केवल 15 ग्राम, रख लो अपनी धरती तमाम।” उनका इशारा था कि उनकी पार्टी को इतनी सीटें मिल जाएं जिससे चुनाव आयोग उन्हें मान्यता दे सके।

ये भी पढ़ें: चुनाव में तेजस्वी का नया दाव, बाहुबली नेता सूरजभान सिंह थामेंगे RJD का हाथ, भूमिहार वोट बैंक पर टिकी है नजर

वहीं, चिराग पासवान की पार्टी भी ‘सम्मानजनक सीटों’ की मांग कर रही थी। हालांकि चिराग खुद कुछ नहीं बोले, लेकिन उनके करीबी अरुण भारती ने कहा था कि “बिहार में अकेले चुनाव लड़ने की ताकत सिर्फ लोजपा में है।”

24 घंटे में बनी सहमति

शनिवार तक NDA में कोई अंतिम फैसला नहीं हो पाया था। जब मीडिया ने चिराग पासवान से पूछा तो उन्होंने साफ कहा “मैं क्या बोलूं, अभी मेरे पास NDA में सीट शेयरिंग पर बोलने के लिए कुछ नहीं है।” लेकिन रविवार को दिल्ली में NDA की लंबी बैठक के बाद आखिर सब कुछ तय हो गया। शाम तक बीजेपी और जदयू ने सभी सहयोगी दलों को मनाया और सोशल मीडिया के जरिए औपचारिक ऐलान कर दिया गया।

अब जबकि सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय हो गया है, बिहार NDA एकजुट होकर मैदान में उतरने की तैयारी में है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि BJP-JDU गठबंधन का यह संतुलन चुनावी नतीजों में कितना असर दिखा पाता है।

ये भी पढ़ें: क्या मैथिली ठाकुर बनेंगी BJP का नया चेहरा? मिथिला की बेटी के राजनीति में आने से महागठबंधन पर पड़ेगा असर!

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai जय जगदम्बा न्यूज के Founder और Editor हैं। उन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है। वे बिहार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के साथ करियर, शिक्षा, नौकरी, राजनीति, धर्म, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों पर गहन और शोध-आधारित लेख प्रकाशित करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय भाषा में उपयोगी, तथ्यपरक और प्रमाणित जानकारी पहुंचाना है, जिससे लोग सही और जागरूक निर्णय ले सकें।

View all articles by Veer Rai →