Kawasaki ने नई Z650 S से उठाया परदा, मिलेगा नया शार्प और मस्कुलर डिजाइन, अपडेटेड फीचर्स और बेहतर राइडिंग कम्फर्ट

2026 Kawasaki Z650 S unveiled
1 min read

2026 Kawasaki Z650 S: Kawasaki ने अपनी मिड-वेट नेकेड मोटरसाइकिल लाइनअप में नया मॉडल Kawasaki Z650 S (2026) पेश किया है। खास तौर पर बाइक डिजाइन और राइडिंग कम्फर्ट में कई बड़े बदलाव के साथ आई है। हालाकि यह स्टैंडर्ड Z650 के साथ बिकेगी, फिर भी Kawasaki Z650 S ने अपने शार्प और मस्कुलर लुक से बाइक प्रेमियों का ध्यान आकर्षित किया है।

Kawasaki Z650 S का डिजाइन

नई Kawasaki Z650 S का डिजाइन अब और भी एग्रेसिव और स्पोर्टी हो गया है। इसका फ्रंट लुक अब Z900 से प्रेरित है, जिसमें तीन-लैंप वाला LED हेडलाइट सेटअप दिया गया है। यह न सिर्फ रोशनी को बेहतर बनाता है बल्कि बाइक को एक प्रीमियम अपील भी देता है।

इसके अलावा, टैंक श्राउड अब पहले से ज्यादा चौड़े और आगे की ओर फैले हुए हैं, जिससे बाइक का फ्रंट हिस्सा बोल्ड और एथलेटिक नजर आता है। कंपनी ने बाइक के बॉडी पैनल और कर्व्स को भी नया रूप दिया है ताकि यह Z सीरीज़ की पहचान के साथ फिट बैठे। कुल मिलाकर, इसका डिजाइन पहले से कहीं ज्यादा मॉडर्न, मस्कुलर और यूथ-फ्रेंडली दिखता है।

ये भी पढ़ें: इस त्योहारी सीजन घर लाइए अपनी पसंदीदा TVS बाइक और स्कूटर, मिलेगा ₹9,600 का डिस्काउंट; देखें सभी मॉडल्स के नए दाम

राइडिंग पोजिशन में बड़ा बदलाव

Kawasaki ने Z650 S की राइडिंग पोजिशन में भी अहम सुधार किए हैं। अब बाइक में 30mm चौड़ा हैंडलबार और री-पोजिशन किए गए फुटपेग्स दिए गए हैं, जिससे राइडिंग ट्रायंगल अधिक आरामदायक हो गया है। यह बदलाव लंबी राइड पर थकान को कम करते हैं और हैंडलिंग को और बेहतर बनाते हैं।

Kawasaki Z650 S के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

2026 Kawasaki Z650 S को एक प्रीमियम मिड-सेगमेंट बाइक बनाने के लिए Kawasaki ने इसमें कई नए फीचर्स जोड़े हैं। इसमें 4.3-इंच TFT डिस्प्ले दिया गया है जो अब स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और Rideology ऐप को सपोर्ट करता है। इससे राइडर को रियल टाइम इंफॉर्मेशन और राइड डेटा आसानी से मिल जाता है।

सुरक्षा के लिए बाइक में कंटिनेंटल ABS सिस्टम दिया गया है, जो ब्रेकिंग के दौरान स्थिरता को बढ़ाता है। इसके अलावा, 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ ट्यूबलर ट्रेलिस फ्रेम दिया गया है जो बाइक को बेहतर स्ट्रेंथ और बैलेंस प्रदान करता है।

ये भी पढ़ें: बजाज पल्सर 150 खरीदना हुआ आसान, सिर्फ 10 हजार रुपये डाउन पेमेंट पर ले जाएं बाइक घर!

इंजन और परफॉर्मेंस

नई Z650 S में वही भरोसेमंद 649cc पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है जो Z650 और Versys 650 में भी इस्तेमाल होता है। यह इंजन लगभग 68hp की पावर और 64Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन की रिफाइनमेंट और स्मूद पावर डिलीवरी इसे रोज़ाना की सवारी और हाईवे क्रूज़िंग दोनों के लिए उपयुक्त बनाती है।

सस्पेंशन सेटअप पहले जैसा ही रखा गया है, फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन, जो खराब सड़कों पर भी बेहतरीन स्थिरता देते हैं। वहीं, ब्रेकिंग के लिए 300mm ट्विन फ्रंट डिस्क और 220mm रियर डिस्क के साथ नया Continental ABS यूनिट दिया गया है, जो अचानक ब्रेक लगाने पर भी बाइक को कंट्रोल में रखता है।

2026 Kawasaki Z650 S की कीमत

2026 Kawasaki Z650 S की कीमत ब्रिटेन में £7,199 (करीब ₹8.42 लाख) से शुरू होती है। यह बाइक तीन कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगी, जिससे खरीदारों को पसंद के अनुसार चुनाव करने का मौका मिलेगा। हालाकि, कंपनी ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि Z650 S भारत में कब लॉन्च होगी, लेकिन उम्मीद है कि 2026 के मध्य तक यह बाइक भारतीय मार्केट में एंट्री कर सकती है।

ये भी पढ़ें: दमदार इंजन और ट्रैक-रेडी लुक्स के साथ सुजुकी की नई GSX-8R EVO बाइक लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स 

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai जय जगदम्बा न्यूज के Founder और Editor हैं। उन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है। वे बिहार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के साथ करियर, शिक्षा, नौकरी, राजनीति, धर्म, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों पर गहन और शोध-आधारित लेख प्रकाशित करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय भाषा में उपयोगी, तथ्यपरक और प्रमाणित जानकारी पहुंचाना है, जिससे लोग सही और जागरूक निर्णय ले सकें।

View all articles by Veer Rai →