जानिए कैसे दूध बेचने वाला लड़का बना करोड़ों की संपत्ति का मालिक, भोजपुरी इंडस्ट्री का है सुपरस्टार

Khesari Lal Yadav Net Worth and Success Story
1 min read

Khesari Lal Yadav Net Worth: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अब राजनीति की दुनिया में कदम रख चुके हैं। बता दें, हाल ही में उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की सदस्यता ली है। उनके साथ उनकी पत्नी चंदा देवी ने भी पार्टी जॉइन की। खेसारी को सारण की छपरा विधानसभा सीट से टिकट मिला है। शुक्रवार को उन्होंने नॉमिनेशन फाइल किया और शनिवार को छपरा में प्रचार अभियान की शुरुआत भी कर दी।

Khesari Lal Yadav Net Worth – करोडो की संपत्ति के मालिक हैं खेसारी लाल यादव

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने अपनी मेहनत और लगन से वो मुकाम हासिल किया है, जिसका सपना हर आम इंसान देखता है। हाल ही में आरजेडी के टिकट से नॉमिनेशन भरते वक्त उन्होंने अपनी संपत्ति का खुलासा किया, जिससे पता चला कि खेसारी के पास कुल 24.81 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति (Khesari Lal Yadav Net Worth) है।

ये भी पढ़ें: कभी डर का नाम थे बिहार के ये बाहुबली, अब उनके बच्चे कर रहे हैं समाज का नाम रोशन

हलफनामे के अनुसार, उनकी चल संपत्ति 16.89 करोड़ रुपए और अचल संपत्ति 7.91 करोड़ रुपए है, जबकि उनकी पत्नी चंदा देवी के पास करीब 7.39 करोड़ रुपए की संपत्ति है। खेसारी और उनकी पत्नी के पास नकद 7 लाख रुपए, 35 लाख रुपए के गोल्ड ज्वेलरी, और 3 करोड़ रुपए की लग्जरी कार भी है।

दूध बेचने से लेकर भोजपुरी स्टार बनने तक का सफर

खेसारी का सफर बेहद संघर्षों से भरा रहा है। बचपन में उन्होंने दूध बेचा, फिर पिता के साथ दिल्ली जाकर लिट्टी-चोखा बेचा। धीरे-धीरे उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में जगह बनाई और आज तक 100 से ज्यादा फिल्में और 5000 से अधिक गाने गा चुके हैं। खास तौर पर, उनका गाना ‘पनवाड़ी’ फिल्म “सनी संस्कारी की तुलसी कुमार” में काफी पॉपुलर हुआ।

बता दें की एक समय में खेसारी लाल यादव साड़ी पहने एक महिला के गेटअप में नजर आए थे। जिसका एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। वीडियो में उनके साथ भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी दिखाई दीं। दोनों पर फिल्माया गया यह गाना ‘भतार बा मउगा’ दर्शकों को इतना पसंद आया कि इसे 336 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

खेसारी ने “बिग बॉस 13” में भी हिस्सा लिया और सपना चौधरी संग उनकी दोस्ती ने खूब सुर्खियाँ बटोरीं। भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड और अब राजनीति तक, खेसारी लाल यादव की कहानी एक प्रेरणादायक मिसाल है कि मेहनत और हिम्मत से कुछ भी मुमकिन है।

ये भी पढ़ें: पवन सिंह का साथ छूटा तो खाली हो गया खाता, चुनाव में जनता से मदद मांगती दिखीं ज्योति सिंह

राजनीति में खेसारी लाल यादव की एंट्री

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अब फिल्मों और गानों के बाद राजनीति की दुनिया में कदम रख चुके हैं। बता दें कि उन्होंने आरजेडी के टिकट पर छपरा विधानसभा सीट से नामांकन भरा है, वो भी अपने रियल नाम ‘शत्रुघ्न यादव’ से, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते थे।

खेसारी और उनकी पत्नी चंदा देवी अब पूरी तरह से चुनाव प्रचार में जुट गए हैं, कभी सोशल मीडिया के ज़रिए जनता से जुड़ते नज़र आते हैं तो कभी गांव-गांव जाकर लोगों से सीधे संवाद कर रहे हैं। उनकी पहचान एक जमीनी और सरल कलाकार के रूप में रही है, जिसने अपने संघर्ष और सादगी से करोड़ों लोगों का दिल जीता है।

ये भी पढ़ें: प्रदेश में एक साथ 46 अधिकारियों का तबादला, लिस्ट में है कई DM और IAS अफसरों के नाम

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या खेसारी अपनी इसी लोकप्रियता को वोटों में बदलकर राजनीतिक पारी में भी सफलता हासिल कर पाते हैं या नहीं।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai जय जगदम्बा न्यूज के Founder और Editor हैं। उन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है। वे बिहार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के साथ करियर, शिक्षा, नौकरी, राजनीति, धर्म, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों पर गहन और शोध-आधारित लेख प्रकाशित करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय भाषा में उपयोगी, तथ्यपरक और प्रमाणित जानकारी पहुंचाना है, जिससे लोग सही और जागरूक निर्णय ले सकें।

View all articles by Veer Rai →