दिग्गज उद्योगपति और Hinduja Group के चेयरमैन गोपीचंद हिंदुजा का लंदन में निधन

Hinduja Group Chairman Gopichand Hinduja Death
1 min read

Gopichand Hinduja Death: दिग्गज उद्योगपति और Hinduja Group के चेयरमैन गोपीचंद पी. हिंदुजा का लंदन में निधन हो गया है। बता दें कि 85 वर्षीय गोपीचंद हिंदुजा कई हफ्तों से बीमार चल रहे थे और इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें बिजनेस जगत में प्यार से “GP” के नाम से जाना जाता था। मई 2023 में अपने बड़े भाई श्रीचंद हिंदुजा के निधन के बाद उन्होंने समूह की कमान संभाली थी। गौरतलब है कि हिंदुजा परिवार का नाम देश के पुराने Bofors घोटाले में भी जुड़ा था।

हिंदुजा ग्रुप की शुरुआत और वैश्विक सफर

बता दें कि Hinduja Group की नींव साल 1919 में परमानंद दीपचंद हिंदुजा ने रखी थी। उन्होंने सिंध (अब पाकिस्तान) से ईरान जाकर व्यापार शुरू किया और बाद में 1979 में इसका मुख्यालय लंदन शिफ्ट किया गया। गोपीचंद हिंदुजा परिवार की दूसरी पीढ़ी के सदस्य थे। उन्होंने 1959 में मुंबई से अपने पारिवारिक बिजनेस को विस्तार देना शुरू किया।

ये भी पढ़ें: प्रेमानंद महाराज की बिगड़ती तबीयत के बीच मदद के लिए आगे आए एजाज खान, किडनी डोनेट करने की जताई इच्छा

उनके नेतृत्व में हिंदुजा ग्रुप पारंपरिक व्यापार से निकलकर एक विशाल औद्योगिक साम्राज्य बना, जिसने बैंकिंग, फाइनेंस, एनर्जी, ऑटोमोटिव, मीडिया और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में कदम रखा।

‘GP’ की उपलब्धियां और सम्मान

गोपीचंद हिंदुजा के नेतृत्व में ग्रुप ने बड़े अधिग्रहण किए, जिनमें 1984 में Gulf Oil और तीन साल बाद Ashok Leyland का अधिग्रहण शामिल है। मुंबई के जय हिंद कॉलेज से ग्रेजुएट ‘GP’ को लंदन की Westminster University से Honorary Doctorate of Law और Richmond College से Doctorate of Economics की डिग्री दी गई थी।

2 लाख लोगों को रोजगार देता है हिंदुजा ग्रुप

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हिंदुजा ग्रुप करीब 2 लाख लोगों को रोजगार देता है। परिवार की प्रॉपर्टीज़ में सबसे चर्चित Whitehall की Old War Office Building है, जिसे 2023 में Raffles London Hotel के रूप में खोला गया था। इसके अलावा, Carlton House Terrace, जो बकिंघम पैलेस के पास स्थित है, भी उनकी आलीशान संपत्तियों में शामिल है।

ये भी पढ़ें: हर रात 2-3 करोड़ का बिजनेस करता है शिल्पा शेट्टी का Bastian, लग्ज़री कार में आते हैं लोग और खर्च करते हैं लाखों!

परिवार और निजी जीवन

गोपीचंद हिंदुजा के छोटे भाई प्रकाश हिंदुजा मोनाको में रहते हैं, जबकि सबसे छोटे भाई अशोक हिंदुजा मुंबई से भारत के ऑपरेशंस संभालते हैं। उनके परिवार में पत्नी सुनीता, बेटे संजय और धीरज, और बेटी रीता हैं।

कौन संभालेगा अब हिंदुजा ग्रुप की कमान?

गोपीचंद हिंदुजा के निधन (Gopichand Hinduja Death) के बाद अब सवाल उठ रहा है कि अरबों डॉलर के हिंदुजा ग्रुप की कमान कौन संभालेगा। बता दें कि ग्रुप के मौजूदा कार्यों का नेतृत्व उनके बेटे संजय हिंदुजा और धीरज हिंदुजा पहले से कर रहे हैं। धीरज, Ashok Leyland के चेयरमैन हैं, जबकि संजय लंदन से ग्रुप के इंटरनेशनल बिजनेस की देखरेख करते हैं।

छोटे भाई अशोक हिंदुजा मुंबई में भारत संचालन की जिम्मेदारी संभालते हैं। माना जा रहा है कि अब ग्रुप का भविष्य इन्हीं तीनों के अनुभव और नेतृत्व पर निर्भर करेगा, जो परिवार की विरासत को आगे बढ़ाने का वादा कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें: भारत में तेजी से बढ़ रही है साइलेंट हेल्थ क्राइसिस, हर दो में से एक भारतीय हो रहा शिकार

बोफोर्स घोटाले का पुराना रिश्ता

बता दें कि मार्च 1986 में भारत ने स्वीडिश कंपनी AB Bofors के साथ 1,437 करोड़ रुपये की डील की थी। एक साल बाद खुलासा हुआ कि डील पाने के लिए रिश्वत दी गई थी। इसी मामले में Hinduja Brothers पर 8.3 मिलियन डॉलर लेने का आरोप लगा था, हालांकि 2005 में सभी आरोप खारिज कर दिए गए। सुप्रीम कोर्ट ने भी 2018 में CBI की अपील को ठुकरा दिया था।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →