Pune Helicopter Crash: Maharashtra के Pune में बडा हादसा। Heritage Aviation का Helicopter हुवा Crash

Pune Helicopter Crash
1 min read

Helicopter Crash: नमस्कार दोस्तों, Maharashtra के Pune में बडा़ हादसा हो गया है। दरसल खबर आइ है कि पुणे में बुधवार 2 अक्टूबर यानि आज ही के दिन सुबह एक Helicopter Crash हुवा है, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये हेलीकॉप्टर ऑक्सफोर्ड गोल्फ कोर्स के पास से उड़ान भरा था। वहीं उडान भरने के थोड़ी देर बाद, हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी खराबी के कारण अचानक हवा में अपना संतुलन खोते हुवे जमीन पर आ गिरा।

Helicopter Crash में 3 लोगों की मौत

बता दें कि ये हेरिटेज एविएशन का प्राइवेट हेलीकॉप्टर था, जो जूहू, मुंबई से हैदराबाद की ओर उड़ान भर रहा था। लेकिन उडान के कुछ ही देर बाद, Helicopter हादसे का शिकार हो गया। बता दें कि इस दुर्घटना में दो पायलट और एक इंजीनियर समेत तीन लोगों की मौत की खबर आइ है। इस दुर्घटना के बारे में कहा जा रहा है कि यह हादसा सुबह करीब 7:30 बजे हुआ है। जिसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम और अन्य आला अधिकारि पहुंच गए हैं। बता दें कि इससे पहले 24 अगस्त को भी पुणे में भी कुछ ऐसा ही हादसा हुआ था, जिसमें एक निजी कंपनी का Helicopter Crash हो गया था। लेकिन उस वक्त हेलीकॉप्टर में चार लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई थी।

Pune Helicopter Crash पर स्थानीय पुलिस ने क्या कहा!

बता दें कि उक्त मौंके पर पुलिस की टीम भी पहुंची हुई थी। ऐसे में मौके पर पहुंची पुलिस का क्या कुछ कहना है वह आपको हम बताते हैं। अब पुलिस द्वारा बताया गया है कि दुर्घटना कि शिकार हुइ Helicopter बावधन एरिया में मौजूद ऑक्सफोर्ड कंपनी के हेलीपैड से सुबह 7:30 बजे हेरिटेज एविएशन का प्राइवेट Helicopter टेक ऑफ हुआ था। लेकिन टेक ऑफ के तुरंत बाद ही Helicopter Crash होने की जानकारी मिलने लगी। जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। स्थानीय पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में दो पायलट और एक इंजीनियर की डेथ हुई है। इस दुर्घटना के प्रति अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। और अभी इस हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

ये भी पढ़ें: Uttar Pradesh: बिहार के शराब तस्कर को उत्तर प्रदेश पुलिस ने किया ढेर। Noida कि STF ने किया एनकाउंटर

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *