नये साल से पहले Jio का सरप्राइज़ गिफ्ट, ₹103 में मिल रहा है डेटा, OTT और AI सर्विस का फायदा

नये साल से पहले Jio का सरप्राइज़ गिफ्ट, ₹103 में मिल रहा है डेटा, OTT और AI सर्विस का फायदा

Jio New Year Plans 2026: नया साल आने से पहले ही Reliance Jio ने प्रीपेड यूज़र्स को बड़ा तोहफा दे दिया है। बता दें की कंपनी ने Jio Happy New Year 2026 Plans की घोषणा कर दी है, जिनकी शुरुआती कीमत सिर्फ ₹103 रखी गई है। इन प्लान्स में न सिर्फ डेटा और कॉलिंग, बल्कि फ्री OTT ऐप्स और Google Gemini AI Pro जैसी प्रीमियम सर्विस भी मिल रही है।

Jio New Year Plans 2026 की खासीयत

नए साल से पहले ही Jio ने यूज़र्स के लिए बड़ा तोहफा निकाल दिया है। इस बार कंपनी तीन तरह के Jio New Year Plans 2026 लेकर आई है, जिनमें डेटा ऐड-ऑन, मंथली और एनुअल रिचार्ज शामिल हैं। इन प्लान्स का मकसद साफ है, कम पैसे में ज्यादा फायदा देना।

Jio New Year Plans 2026 के साथ यूज़र्स को हाई-स्पीड डेटा, OTT एंटरटेनमेंट और AI सर्विस का दमदार कॉम्बिनेशन मिल रहा है, जो आमतौर पर सिर्फ महंगे प्लान्स में देखने को मिलता है, इसलिए ये ऑफर नए साल पर यूज़र्स के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Airtel का जबरदस्त Recharge Plan, मात्र ₹10 प्रतिदिन के खर्च में 2 महीने तक प्रतिदिन 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल और OTT का धमाका!

Jio Flexi Pack

Jio का ₹103 वाला Flexi Pack उन यूज़र्स के लिए पेश किया गया है जो कम खर्च में एक्स्ट्रा डेटा और एंटरटेनमेंट चाहते हैं। इस प्लान में कुल 5GB डेटा मिलता है, जिसकी वैधता 28 दिन रखी गई है। खास बात है की यूज़र अपनी पसंद के हिसाब से Hindi, International या Regional OTT पैक में से किसी एक का चुनाव कर सकते हैं।

हालाकी Jio Flexi Pack में कॉलिंग और SMS की सुविधा नहीं दी गई है, लेकिन सिर्फ डेटा और OTT कंटेंट के नजरिए से देखें तो यह प्लान किफायती और काफी आकर्षक साबित होता है।

Jio Super Celebration Plan

Jio Super Celebration Plan ऐसा रिचार्ज है जो OTT देखने वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। ₹500 की कीमत में मिलने वाले इस प्लान की वैधता 28 दिन है, जिसमें यूज़र्स को रोज़ 2GB डेटा के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा मिलता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज़ 100 SMS भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: जानें Golden Play Button मिलने के बाद कितनी होती है Youtube पर क्रिएटर की कमाई

हालाकी असली मज़ा इसके OTT बेनिफिट्स में है, जहां YouTube Premium, JioHotstar, Amazon Prime Video, Sony LIV, ZEE5 जैसे कई पॉपुलर ऐप्स एक साथ मिलते हैं। इसके साथ 18 महीने का फ्री Google Gemini Pro Plan भी दिया जा रहा है, वहीं JioTV और JioAICloud का एक्सेस इस प्लान को और भी वैल्यू फॉर मनी बना देता है।

Hero Annual Recharge

जो यूज़र्स बार-बार रिचार्ज करने से बचना चाहते हैं, उनके लिए Jio का Hero Annual Recharge एक दमदार विकल्प बनकर सामने आया है। बता दें की इस प्रीमियम प्लान की कीमत ₹3,599 रखी गई है और इसकी वैधता पूरे 365 दिन की है। खास बात है की इसमें रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं।

इस प्लान में सिर्फ नेटवर्क ही नहीं, बल्कि 18 महीने का फ्री Google Gemini Pro Plan, JioTV और JioAICloud जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं। हालाकी कीमत पहली नजर में ज्यादा लग सकती है, लेकिन पूरे साल के फायदे देखें तो यह प्लान काफी किफायती साबित होता है।

ये भी पढ़ें: ₹1,299 में Bluetooth Calling, बड़ी स्क्रीन और 12 दिन की बैटरी, Lyne Lancer 19 Pro के फीचर्स जान आप भी हो जाएंगे हैरान

कौन सा Jio Plan आपके लिए सही?

अगर आपको सिर्फ एक्स्ट्रा डेटा और OTT चाहिए, तो ₹103 वाला Flexi Pack सही रहेगा। वहीं, मंथली यूज़र्स के लिए ₹500 का Super Celebration Plan बेस्ट ऑप्शन है। लेकिन अगर आप बार-बार रिचार्ज से बचना चाहते हैं, तो ₹3,599 वाला Hero Annual Recharge ज्यादा फायदेमंद माना जा रहा है। बता दें की Jio ने इन प्लान्स के जरिए नए साल से पहले ही टेलीकॉम मार्केट में हलचल मचा दी है।

Jai Jagdamba News Whatsapp