रोज की थकान और सुस्ती से हैं परेशान? अपनाएं दूध और छुहारे का ये आयुर्वेदिक उपाय, शरीर को अंदर से देगा ताकत

Milk and Dates Benefits Ayurvedic Energy Remedy
1 min read

Milk and Dates Benefit: रोज की थकान और सुस्ती से परेशान हैं? बिना मेहनत के भी शरीर का जवाब देने लगता है। इसका सबसे बड़ा कारण शरीर में पोषण की कमी और कमजोर पाचन माना जाता है। हालांकि आयुर्वेद में एक ऐसा देसी नुस्खा बताया गया है, जिसे दादी-नानी के जमाने से आजमाया जा रहा है। दूध और छुहारे का ये सरल लेकिन असरदार उपाय शरीर को अंदर से ताकत देने का काम करता है। ऐसे में आइए जानते हैं इसकी सेवन विधि और जरूरी सावधानियाँ।

रोज की थकान और कमजोरी दूर करने का असरदार आयुर्वेदिक उपाय

जब शरीर को जरूरी पोषक तत्व सही मात्रा में नहीं मिलते तो मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं और पूरे दिन थकान बनी रहती है। खराब जीवनशैली, गलत खानपान और नींद की कमी इसके मुख्य कारण हैं। लोग जल्दी ऊर्जा पाने के लिए महंगे ऊर्जा पेय और सप्लीमेंट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन लंबे समय में ये शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: जानें गिलोय रस के पेट और शरीर के लिए कमाल के फायदे

बता दें कि आयुर्वेद में प्राकृतिक चीजों को अपनाना ही सबसे सुरक्षित और असरदार तरीका माना गया है, जो धीरे-धीरे शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है और थकान को दूर करता है। दूध और छुहारे का मेल, आयुर्वेद में “बल्य” यानी ताकत बढ़ाने वाला माना गया है, शरीर को कैल्शियम, प्रोटीन और प्राकृतिक ऊर्जा देता है।

छुहारा आयरन, फाइबर और प्राकृतिक शुगर से भरपूर होता है। गौरतलब है कि दूध और छुहारा के सेवन से सिर्फ तुरंत ऊर्जा नहीं मिलती, बल्कि यह शरीर की अंदरूनी कमजोरी को भी धीरे-धीरे दूर करता है और मांसपेशियों को मजबूती देने के साथ शरीर की गर्मी को संतुलित बनाए रखता है।

दूध और छुहारा कैसे बढ़ाते हैं शरीर की ताकत और ऊर्जा

दूध और छुहारा पाचन को मजबूत करके शरीर को जरूरी पोषक तत्व अच्छे से अवशोषित करने में मदद करते हैं। जो लोग जल्दी थक जाते हैं या दिन के बीच में नींद आने की शिकायत रखते हैं, उनके लिए ये नुस्खा बहुत फायदेमंद साबित होता है। नियमित सेवन से दिनभर सक्रिय रहने में मदद मिलती है और सुस्ती धीरे-धीरे कम हो जाती है।

ये भी पढ़ें: रात को सोने से पहले पीकर देखिए ये दूध, शरीर में होंगे चमत्कारी बदलाव, डॉक्टर भी देते हैं सलाह

महिलाओं में हार्मोनल बदलाव की वजह से होने वाली थकान और पुरुषों की स्टैमिना व ऊर्जा बढ़ाने में भी दूध और छुहारा का असर देखा गया है। रात को सोने से पहले इसका सेवन करने पर शरीर खुद को रिपेयर करता है, जिससे इसका प्रभाव और भी बेहतर महसूस होता है।

दूध और छुहारे का कैसे करें सेवन?

दूध और छुहारे का सेवन बहुत ही सरल और असरदार तरीका है, जिसे हर कोई अपने रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से शामिल कर सकता है। बस रोज एक गिलास दूध में दो से तीन छुहारे डालकर अच्छी तरह उबाल लें और हल्का गुनगुना होने पर इसे पी लें। सर्दियों के मौसम में यह उपाय और भी फायदेमंद माना जाता है क्योंकि यह शरीर को अंदर से गर्म रखता है और बीमारियों से बचाता है।

ये भी पढ़ें: अगर इस कप कपाती ठंड में आप भी पीते हैं अदरक की चाय, तो हो जाएं सावधान! फायदे की जगह काफी नुकसान पहुंचा सकता है अदरक

हालांकि, हर चीज की तरह इसका सेवन भी सीमित मात्रा में करना जरूरी है, क्योंकि जरूरत से ज्यादा लेने पर फायदा की जगह नुकसान हो सकता है। आयुर्वेद के अनुसार, इसे सोने से पहले पीने से शरीर को आराम मिलता है और सुबह उठते ही ताजगी और एनर्जी महसूस होती है। यह प्राकृतिक आयुर्वेदिक नुस्खा आधुनिक केमिकल-युक्त उत्पादों का सुरक्षित और नेचुरल विकल्प भी है।

Jai Jagdamba News Whatsapp

Disclaimer: प्रिय पाठक, यह खबर केवल सामान्य जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से लिखी गई है। किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

One thought on “रोज की थकान और सुस्ती से हैं परेशान? अपनाएं दूध और छुहारे का ये आयुर्वेदिक उपाय, शरीर को अंदर से देगा ताकत”

Comments are closed.