30 रुपये से कम में फुल चार्ज! Vida VX2 Go FB इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 128KM रेंज के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

30 रुपये से कम में फुल चार्ज! Vida VX2 Go FB इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 128KM रेंज के साथ मिलेंगे ये फीचर्स
1 min read

हीरो मोटोकॉर्प के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड विडा (Vida) ने भारतीय बाजार में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 Go FB लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस नए मॉडल के जरिए ग्राहकों को चार्जिंग और बैटरी के मामले में एक नया विकल्प दिया है। खास बात यह है कि यह स्कूटर फिक्स्ड बैटरी के साथ आता है, जबकि पहले वाला VX2 Go रिमूवेबल बैटरी के साथ उपलब्ध है।

जो लोग अपनी जरूरत और चार्जिंग सुविधा के अनुसार इलेक्ट्रिक स्कूटर चुनना चाहते हैं, उनके लिए यह नया मॉडल एक नया विकल्प बनकर सामने आया है।

Vida VX2 Go FB में क्या हुवे बदलाव?

Vida VX2 Go FB में सबसे बड़ा बदलाव इसकी फिक्स्ड बैटरी है। इससे पहले उपलब्ध Vida VX2 Go में रिमूवेबल बैटरी दी जाती थी, जिसे स्कूटर से निकालकर अलग से चार्ज किया जा सकता था। वहीं नए VX2 Go FB में बैटरी स्कूटर के साथ फिक्स रहती है, इसलिए इसे हटाया नहीं जा सकता और चार्जिंग के लिए स्कूटर को सीधे चार्जिंग पॉइंट से कनेक्ट करना होगा।

हीरो मोटोकॉर्प की इलेक्ट्रिक ब्रांड विडा ने VX2 पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए इस नए वेरिएंट को लॉन्च किया है। यह मॉडल पहले से मौजूद VX2 Go के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। दोनों स्कूटर में 3.1kWh की बैटरी दी गई है, लेकिन दोनों के बीच मुख्य अंतर बैटरी के डिजाइन और चार्जिंग के तरीके का है।

कंपनी के अनुसार, नए फिक्स्ड बैटरी वेरिएंट को लॉन्च करने का उद्देश्य ग्राहकों को ज्यादा विकल्प देना है। अब खरीदार अपनी चार्जिंग सुविधा और रोजमर्रा की जरूरतों के अनुसार रिमूवेबल या फिक्स्ड बैटरी वाले मॉडल में से किसी एक को चुन सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Moto G77 Power की भारत में बिक्री शुरू, 7000mAh बैटरी वाले इस फोन को खरीदने से पहले जानें कीमत और फीचर्स

कितनी है कीमत?

Vida VX2 Go FB की एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली में 1.13 लाख रुपये तय की गई है। कंपनी ने इस मॉडल को ग्राहकों को किफायती इलेक्ट्रिक मोबिलिटी विकल्प देने के उद्देश्य से पेश किया है।

हीरो मोटोकॉर्प के अनुसार, इस स्कूटर की 3.1kWh बैटरी को चार्ज करने में भी ज्यादा खर्च नहीं आता है। अगर बिजली की कीमत 8 रुपये प्रति यूनिट मानी जाए तो बैटरी को फुल चार्ज करने में 30 रुपये से भी कम का खर्च आएगा। कम रनिंग कॉस्ट की

Vida के VX2 Go FB की बैटरी और परफॉर्मेंस

Vida VX2 Go FB में कंपनी ने 3.1kWh की बैटरी पैक दिया है। कंपनी के मुताबिक, यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 128 किलोमीटर तक की क्लेम्ड IDC रेंज देने में सक्षम है। इसमें 6kW का स्विंगआर्म-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है, जिसकी मदद से स्कूटर की टॉप स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचती है।

बैटरी चार्जिंग के लिए इसमें डीसी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। हीरो मोटोकॉर्प का दावा है कि Vida VX2 Go FB की बैटरी को 0 से 80 प्रतिशत तक सिर्फ 65 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। इस तेज चार्जिंग क्षमता के कारण यह स्कूटर रोजाना ऑफिस जाने वाले और शहर में नियमित सफर करने वाले ग्राहकों के लिए एक सुविधाजनक विकल्प बन सकता है।

ये भी पढ़ें: जिस इलेक्ट्रिक SUV का था इंतजार, उसकी पहली झलक आई सामने, जानिए Jaecoo J5 EV में क्या है खास

Vida VX2 Go FB में कौन से फीचर्स मिलते हैं?

Vida VX2 Go FB को रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई उपयोगी फीचर्स के साथ पेश किया गया है। स्कूटर में 4.3 इंच का LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसी सुविधाओं को सपोर्ट करता है। सामान रखने के लिए इसमें 27.2 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है, जबकि लंबी और आरामदायक राइड के लिए सिंगल-पीस सीट दी गई है।

नए फिक्स्ड बैटरी वेरिएंट के लॉन्च के बाद अब कंपनी की Vida VX2 सीरीज में कुल 5 वेरिएंट उपलब्ध हैं। यह सीरीज चार अलग-अलग बैटरी पैक के साथ आती है। इनमें 2.2kWh बैटरी पैक एक बार चार्ज करने पर 93 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज देता है, जबकि 4.4kWh बैटरी पैक 187 किलोमीटर तक की क्लेम्ड रेंज ऑफर करता है।

इसके अलावा, ग्राहकों के पास अब फिक्स्ड बैटरी और रिमूवेबल बैटरी दोनों विकल्प मौजूद हैं। इससे वे अपनी चार्जिंग सुविधा, इस्तेमाल और बजट के अनुसार अपनी जरूरत के हिसाब से सही Vida VX2 मॉडल चुन सकते हैं।

Jai Jagdamba News Whatsapp