360 कैमरा और डिजिटल डिस्प्ले के साथ आ रही नई Tata Tiago, मिलेंगे कई प्रीमियम फीचर्स
2026 Tata Tiago Facelift Interior: टाटा मोटर्स अपनी सबसे पॉपुलर बजट कार Tiago को नए अवतार में लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले सामने आए इंटीरियर टीजर ने लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है। नई Tata Tiago facelift में अब मिलेगा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, प्रीमियम ड्यूल-टोन इंटीरियर और 360 डिग्री कैमरा जैसे शानदार फीचर्स। कार का केबिन अब पहले से ज्यादा मॉडर्न और लग्जरी फील देगा। ऐसे में क्या-क्या बदलने वाला है इस नई Tiago में, आइए जानते हैं।
2026 Tata Tiago में मिलेगा बिल्कुल नया केबिन डिजाइन
नई 2026 Tata Tiago facelift में सबसे बड़ा बदलाव इसके डैशबोर्ड लेआउट में किया गया है। पहले की तरह एक साधारण डिजाइन की जगह अब इसमें लेयर्ड और ज्यादा मॉडर्न डैशबोर्ड दिया गया है। हालांकि, कार का मुख्य इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन पहले जैसा ही रखा गया है, लेकिन इसके साथ अब नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर देखने को मिलेगा।
पुराने मॉडल में बेसिक LCD यूनिट दी जाती थी, जबकि नए मॉडल में ज्यादा प्रीमियम और टेक्नोलॉजी से भरपूर डिस्प्ले मिलने वाला है। इसके अलावा सेंटर कंसोल में ग्लॉस ब्लैक फिनिश जोड़ी गई है, जिससे कार का इंटीरियर ज्यादा प्रीमियम नजर आता है।
इस बार कंपनी ने ड्यूल वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग पैड भी दिए हैं। इसके कारण पुराने मॉडल में मिलने वाला छोटा स्टोरेज स्पेस हटा दिया गया है। नई Tiago में एयर कंडीशनिंग वेंट्स का डिजाइन भी बदला गया है। वहीं HVAC कंट्रोल्स को फ्लोटिंग पैनल में रखा गया है, जिससे केबिन का लुक और आधुनिक लगता है।
ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, एक महीने में तीसरी बार बढ़े दाम
फीचर्स और सीट डिजाइन में भी हुआ बड़ा बदलाव
2026 Tata Tiago facelift के केबिन में नए डोर पैड्स और फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट भी जोड़ा गया है। इसके साथ ड्यूल-टोन ब्लैक और ग्रे फैब्रिक अपहोल्स्ट्री दी गई है, जो पहले की तुलना में ज्यादा प्रीमियम फील देती है। कंपनी ने इस बार टॉप वेरिएंट्स में 360 डिग्री कैमरा सिस्टम भी देने की तैयारी की है। यह फीचर पार्किंग और तंग जगहों में कार चलाने के दौरान काफी मददगार साबित हो सकता है।
कुछ फीचर्स ऐसे भी हैं जिन्हें कंपनी ने बिना बदलाव के रखा है। उदाहरण के लिए पीछे की सीट पर सेंटर आर्मरेस्ट और एडजस्टेबल हेडरेस्ट अब भी नहीं दिए गए हैं। ये बदलाव फिलहाल पेट्रोल और CNG वेरिएंट्स के लिए सामने आए हैं।
वहीं आने वाली Tiago EV facelift में भी लगभग ऐसा ही केबिन लेआउट देखने को मिल सकता है, लेकिन उसमें EV से जुड़े खास डिजाइन एलिमेंट्स और कलर हाइलाइट्स दिए जा सकते हैं।
शहर से हाईवे तक शानदार परफॉर्मेंस दे सकती है नई Tata Tiago
नई 2026 टाटा टियागो फेसलिफ्ट में कंपनी इंजन के मामले में ज्यादा बदलाव करने के मूड में नहीं दिख रही है। माना जा रहा है कि इसमें वही 1.2 लीटर का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो करीब 84.8 bhp की पावर देता है। यह इंजन पहले से ही अपनी स्मूद परफॉर्मेंस और अच्छे माइलेज के लिए जाना जाता है।
इसके साथ CNG वेरिएंट भी जारी रह सकता है। खास बात यह है कि टाटा का ट्विन-सिलेंडर सीएनजी सेटअप बूट स्पेस बचाने में मदद करता है, जिससे सामान रखने में ज्यादा दिक्कत नहीं होती। सीएनजी मॉडल करीब 74.4 bhp की पावर दे सकता है। इस बार कंपनी CNG मॉडल में AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन भी दे सकती है, जिससे शहर में ड्राइविंग और आसान हो जाएगी।
ये भी पढ़ें: भारत में लॉन्च होगी Kia की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV, टाटा और महिंद्रा को मिलेगी कड़ी टक्कर
वहीं टियागो ईवी फेसलिफ्ट को लेकर खबर है कि इसमें बड़ा बैटरी पैक मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो कार की ड्राइविंग रेंज पहले से ज्यादा हो सकती है, जो लंबी दूरी तय करने वालों के लिए अच्छी खबर होगी। लॉन्च के बाद नई टियागो का मुकाबला मारुति वैगनआर, हुंडई ग्रैंड आई10 निओस और सिट्रोएन C3X जैसी कारों से देखने को मिलेगा।
