अब घर बैठे बदलें अपने आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर, जानें पूरी प्रक्रिया और फ्री अपडेट ऑफर

Online Aadhaar Card Update 2025
1 min read

Aadhaar Card Update 2025: अगर आप भी आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए हर बार सेंटर के चक्कर लगाते-लगाते थक चुके हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। बता दें कि UIDAI एक नया ऑनलाइन सिस्टम भी लॉन्च करने वाला है, जिसके जरिए आप घर बैठे ही नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर अपडेट कर सकेंगे। इस नए सिस्टम में पैन, पासपोर्ट और राशन कार्ड जैसे मौजूदा डॉक्युमेंट्स से ऑटोमेटिक वेरिफिकेशन होगा।

आधार कार्ड अपडेट अब होगा आसान और तेज

बता दें कि UIDAI नवंबर 2025 से आधार कार्ड अपडेट प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और आसान बनाने जा रहा है। अब तक लोगों को आधार में नाम, पता या मोबाइल नंबर बदलने के लिए एनरोलमेंट सेंटर पर लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ता था, लेकिन नए सिस्टम (Aadhaar Card Update 2025) में यह झंझट खत्म हो जाएगा।

खास बात यह है कि पैन कार्ड, पासपोर्ट और राशन कार्ड जैसे सरकारी रिकॉर्ड्स से आपकी जानकारी ऑटोमैटिकली वेरिफाई होगी और बार-बार डॉक्यूमेंट अपलोड करने की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा बिजली बिल जैसे यूटिलिटी बिल्स को भी अब एड्रेस प्रूफ माना जाएगा, जिससे घर बदलने के बाद पता अपडेट करना और आसान हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: देशभर में खुलेंगे 72,300 EV चार्जिंग स्टेशन, मिलेगा 80% सब्सिडी,जानें पूरी गाइडलाइन

मोबाइल ऐप से मिलेगा डिजिटल आधार

UIDAI जल्द एक नया मोबाइल ऐप भी लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें QR कोड और डिजिटल आधार की सुविधा मिलेगी। इससे यूजर अपने आधार का सुरक्षित मास्क्ड वर्जन शेयर कर सकेंगे और फर्जीवाड़े की संभावना काफी हद तक खत्म हो जाएगी।

हाल ही में UIDAI ने आंकड़ों में बताया कि देशभर में हर महीने करीब 1.5 करोड़ से ज्यादा लोग आधार अपडेट कराते हैं, ऐसे में यह नया सिस्टम करोड़ों यूजर्स के लिए बड़ी राहत साबित होगा।

Aadhaar Card Update 2025: मुफ्त में करें आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट

UIDAI ने आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए घोषणा की है कि आधार कार्ड में एड्रेस बदलने की सुविधा अब 14 जून 2026 तक myAadhaar पोर्टल पर बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध रहेगी। हालांकि एड्रेस अपडेट के लिए आपके आधार से ऐक्टिव मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी है, क्योंकि वेरिफिकेशन प्रक्रिया OTP के जरिए पूरी होगी।

बहरहाल अगर आपका मोबाइल नंबर अभी तक आधार से लिंक नहीं है, तो इसे तुरंत अपडेट कर लें, वरना आप इस मुफ्त सुविधा का लाभ नहीं उठा पाएंगे। UIDAI का यह कदम न केवल करोड़ों यूजर्स के लिए समय और पैसे की बचत करेगा, बल्कि भविष्य में मिलने वाली आधार-आधारित सरकारी योजनाओं और डिजिटल सेवाओं का भी सहज लाभ सुनिश्चित करेगा।

ये भी पढ़ें: इस बार अक्टूबर महीने में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें दशहरा, दीपावली और छठ पूजा समेत पूरी छुट्टियों की लिस्ट, वरना अटक सकते हैं आपके काम

Aadhaar Online Update करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

  1. सबसे पहले myAadhaar वेबसाइट पर जाएं।
  2. अपने आधार नंबर और OTP से लॉगिन करें।
  3. डैशबोर्ड से Address Update ऑप्शन पर क्लिक करें।
  4. “ऑनलाइन आधार अपडेट करें” पर क्लिक करें।
  5. नया एड्रेस चुनें और C/O में पिता या जीवनसाथी का नाम भरें।
  6. नया एड्रेस, पोस्ट ऑफिस चुनें और एड्रेस प्रूफ अपलोड करें।
  7. जानकारी वेरीफाई करने के बाद ₹50 का भुगतान करें।
  8. सब्मिट करने के बाद SRN मिलेगा, जिससे स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।

गौरतलब है कि UIDAI का यह पूरा कदम आम लोगों को राहत देने के लिए उठाया गया है। जिस से लोग आधार अपडेट के लिए केंद्रों के चक्कर न लगाएं और घर बैठे सुरक्षित तरीके से यह प्रक्रिया पूरी कर सकें।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →