बिहार में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 105 पदों पर भर्ती, 24 अक्टूबर तक मौका; जानें योग्यता, परीक्षा और सैलरी

BTSC FSO Vacancy 2026
1 min read

BTSC FSO Vacancy 2026: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। BTSC ने फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 105 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। भर्ती में फूड टेक्नोलॉजी और इससे जुड़े कई विषयों में ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को 24 अक्टूबर 2026 तक आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

BTSC FSO Vacancy 2026 में कितने पद हैं?

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) की ओर से फूड सेफ्टी ऑफिसर (Food Safety Officer) के कुल 105 पदों पर भर्ती की जा रही है। इन पदों को अलग-अलग वर्गों के लिए निर्धारित किया गया है। इनमें सामान्य वर्ग के 41 पद, EWS के 11 पद, SC के 17 पद, ST के 2 पद, EBC के 18 पद और BC के 12 पद शामिल हैं। वहीं BC महिला वर्ग के लिए 4 पद रखे गए हैं।

वर्गपदों की संख्या
सामान्य (UR)41
EWS11
SC17
ST2
EBC18
BC12
BC महिला4
कुल105

भर्ती में बिहार की स्थायी निवासी महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान भी रखा गया है। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अपनी श्रेणी और आरक्षण से जुड़े नियमों को ध्यान से देखना जरूरी है।

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा पुरुष उम्मीदवारों के लिए 37 वर्ष और महिला उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष निर्धारित की गई है। विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार 2 से 5 वर्ष तक की आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

किन उम्मीदवारों को मिलेगा आवेदन का मौका?

फूड सेफ्टी ऑफिसर के पद के लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री जरूरी है। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फूड टेक्नोलॉजी, डेयरी टेक्नोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, ऑयल टेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चर साइंस, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, केमिस्ट्री या मेडिसिन जैसे विषयों में स्नातक डिग्री होनी चाहिए।

इसके अलावा फूड इंजीनियरिंग, फूड प्रोसेसिंग, फूड टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग और फूड न्यूट्रिशन एंड डायटिशियन जैसे संबंधित विषयों की योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी निर्धारित शर्तों के तहत आवेदन कर सकते हैं।

कुछ मेडिकल योग्यताएं भी इस भर्ती के लिए मान्य हैं। इनमें MBBS, BDS और BHMS जैसी डिग्रियां शामिल हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले BTSC की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में अपनी योग्यता और अन्य पात्रता शर्तों की जांच जरूर करें।

कैसे होगा चयन और कितनी मिलेगी सैलरी?

BTSC FSO Vacancy 2026 में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट यानी CBT के रूप में आयोजित होगी। इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रश्नपत्र हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की कटौती की जाएगी।

लिखित परीक्षा के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नियुक्ति की जाएगी। चयनित फूड सेफ्टी ऑफिसर को Pay Level 6 के अनुसार वेतन दिया जाएगा। इस पद पर शुरुआती बेसिक वेतन 35,400 रुपये प्रतिमाह बताया गया है।

अन्य निर्धारित भत्तों को जोड़ने के बाद वेतन 1,12,400 रुपये तक पहुंच सकता है। सरकारी नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता और ट्रैवलिंग एलाउंस जैसे भत्ते भी दिए जाएंगे।

BTSC फूड सेफ्टी ऑफिसर के लिए आवेदन कैसे करें?

फूड सेफ्टी ऑफिसर के पद पर आवेदन करने के लिए:

  • सबसे पहले उम्मीदवार को btsc.bihar.gov.in इस वेबसाइट पर जाना होगा।
  •  इस आधिकारिक वेबसाइट पर रिक्रूटमेंट विकल्प को खोलना होगा।
  •  यहां BTSC FSO Vacancy 2026 का विकल्प दिखाई देगा
  • इस विकल्प को क्लिक करने के बाद उम्मीदवार को अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  •  यहां क्लिक करने के बाद उम्मीदवार के सामने आवेदन फॉर्म आ जाता है, उम्मीदवार को आवेदन फार्म को भरना होगा।
  •  आवेदन फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवार को मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करने होंगे।
  • इसके बाद निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। उपलब्ध जानकारी के अनुसार आवेदन शुल्क 100 रुपये है।
  • भुगतान पूरा होने के बाद उम्मीदवार को आवेदन फॉर्म को ध्यान से जांचकर सबमिट करना होगा।

BTSC FSO Vacancy 2026 उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है जो फूड टेक्नोलॉजी में डिग्री रखते हैं और सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं। हालांकि आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 24 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में उम्मीदवारों के लिए जरूरी है कि वह जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दिशा निर्देश पढ़ें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

Jai Jagdamba News Whatsapp

About the Author

Bhavna Kalyani

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज
View all articles by Bhavna Kalyani →