बक्सर में लगेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 11 जनवरी से शुरू होगा फैज मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट

Faiz Memorial Cricket Tournament Buxar: बक्सर के किला मैदान में लगेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 11 जनवरी से शुरू होगा फैज मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट
1 min read

Faiz Memorial Cricket Tournament Buxar: बक्सर के ऐतिहासिक किला मैदान के आंगन में एक बार फिर क्रिकेट प्रेमियों की धड़कनें तेज होने वाली हैं। स्वर्गीय फैज अहमद की स्मृति में आयोजित होने वाले फैज मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का 20वां संस्करण आगामी 11 जनवरी से शुरू हो रहा है।

खास बात यह है कि इस बार टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला पटना और मुगलसराय की दमदार टीमों के बीच खेला जाएगा, जो पहले ही दिन दर्शकों को रोमांच की चरम सीमा पर ले जाने के लिए तैयार हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर का लुक देने में जुटा किला मैदान

हालांकि यह टूर्नामेंट जिला स्तर पर आयोजित होता है, लेकिन इसके स्तर को अंतरराष्ट्रीय लुक देने के लिए किला मैदान में युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। गौरतलब है कि जिले के दिग्गज पूर्व ऑलराउंडर और क्रिकेट विशेषज्ञ फरह अंसारी की प्रत्यक्ष देखरेख में पिछले दो दिनों से मैदान का समतलीकरण और नई पिच का निर्माण किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: बक्सर में पिस्टल और देसी कट्टों के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार, नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने की तैयारी

Faiz Memorial Cricket Tournament के संदर्भ में फरह अंसारी ने बताया कि,

इस बार विकेट को विशेष तकनीक से तैयार किया जा रहा है, ताकि तेज गेंदबाजों और आक्रामक बल्लेबाजों दोनों को समान रूप से मदद मिले। इससे मुकाबले और भी रोमांचक होंगे और दर्शकों को हर मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

भव्य आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में

बता दें की टूर्नामेंट की भव्यता को देखते हुए Buxar के किला मैदान में विशेष दर्शक दीर्घा, आयोजन समिति का मुख्य मंच और आकर्षक पंडाल बनाया जा रहा है। खिलाड़ियों के लिए अलग से विशेष स्टैंड और ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई है। आयोजकों के अनुसार, 10 जनवरी तक सभी तकनीकी और सजावटी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे, ताकि उद्घाटन से पहले किसी तरह की कमी न रह जाए।

Faiz Memorial Cricket Tournament में 8 टीमें लेंगी हिस्सा

बता दें कि इस वर्ष फैज मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें दो मजबूत ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप ए में पटना, मुगलसराय, दानापुर रेलवे और मोतिहारी की टीमें आमने-सामने होंगी, जबकि ग्रुप बी में मुजफ्फरपुर, सतना (मध्य प्रदेश), फैज एकादश बक्सर और गया को रखा गया है।

ये भी पढ़ें: 41 करोड़ की लागत से बक्सर में बनेगी नई फोरलेन बाइपास, गोलंबर से ज्योति चौक तक जाम से राहत

इस बार वाराणसी की जगह मध्य प्रदेश के सतना की एंट्री हुई है, जिससे मुकाबले और भी कड़े होने की उम्मीद है। टूर्नामेंट की शुरुआत 11 जनवरी को पटना बनाम मुगलसराय के उद्घाटन मैच से होगी, जबकि 12 जनवरी को दानापुर रेलवे बनाम मोतिहारी, 14 जनवरी को मुजफ्फरपुर बनाम सतना और 15 जनवरी को फैज एकादश बक्सर बनाम गया के बीच मुकाबले खेले जाएंगे।

इसके बाद 13 और 16 जनवरी को सेमीफाइनल और अंत में 17 जनवरी को ग्रैंड फिनाले खेला जाएगा, जिसे लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

रणजी स्तर के खिलाड़ी बढ़ाएंगे टूर्नामेंट का रोमांच

आयोजन समिति के अनुसार, इस बार बिहार और अन्य राज्यों के रणजी स्तर के खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित हुई है। मैदान पर पेशेवर खिलाड़ियों की मौजूदगी से चौकों-छक्कों की बरसात होना तय माना जा रहा है। समिति का दावा है कि 20वां संस्करण अब तक का सबसे भव्य और यादगार आयोजन साबित होगा।

ये भी पढ़ें: बक्सर को मिला बड़ा तोहफा! अब Buxar और Patna के बीच सिर्फ 30 रुपये में करीये सुपरफास्ट ट्रेन का यात्रा; जानें स्टॉपेज और पूरा शेड्यूल

गौरतलब है कि फैज मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर बक्सर और आसपास के इलाकों में जबरदस्त उत्साह है। हर साल की तरह इस बार भी किला मैदान के खचाखच भरे रहने की उम्मीद की जा रही है। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह टूर्नामेंट किसी उत्सव से कम नहीं है।

Jai Jagdamba News Whatsapp

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →