दिवाली के अगले दिन ‘Jamtara 2’ एक्टर सचिन चांदवडे की रहस्यमई मौत, फंदे से लटका मिला शव

Jamtara 2 Actor Sachin Chandwade Suicide
1 min read

Sachin Chandwade Suicide: Netflix की मशहूर सीरीज़ ‘Jamtara 2’ में नज़र आए एक्टर सचिन गणेश चांदवडे ने 23 अक्टूबर को भाई दूज के दिन आत्महत्या कर ली। बता दें कि सचिन अपने परिवार के साथ दिवाली मनाने के लिए अपने गांव उंदिरखेडे (तालुका पारोला, जिला धुले) पहुंचे थे। वहां उनके कमरे में उनका शव फंदे से लटका मिला। यह खबर सुनते ही फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों में गहरा सदमा फैल गया।

सचिन चांदवडे की पहचान और करियर

सचिन गणेश चांदवडे न सिर्फ़ एक बेहतरीन अभिनेता थे बल्कि एक प्रोफेशनल इंजीनियर भी थे। वे पुणे की एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे और इसके साथ ही अपने अभिनय करियर को भी आगे बढ़ा रहे थे। खास तौर पर उनकी एक्टिंग को ‘Jamtara 2’ में काफी सराहा गया था।

हाल ही में उन्होंने अपनी नई मराठी वेब सीरीज़ ‘Asurvan’ की शूटिंग पूरी की थी और वे इसके रिलीज़ को लेकर बेहद उत्साहित थे। इतना ही नहीं, उन्होंने एक मराठी फिल्म ‘Vishay Close’ में भी काम किया था, जो जल्द रिलीज़ होने वाली थी।

ये भी पढ़ें: अरविंद श्रीनिवास बने भारत के सबसे युवा अरबपति, AI से बनाई 21,190 करोड़ की संपत्ति

Sachin Chandwade Suicide: भाई दूज के दिन घटी दर्दनाक घटना

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाई दूज के दिन सचिन अपने कमरे में मृत (Sachin Chandwade Suicide) पाए गए। परिवार को जब यह पता चला तो उन्होंने तुरंत पास के पारोला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर बताकर उन्हें धुले के अस्पताल रेफर किया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बाद में पोस्टमॉर्टम के बाद उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार गांव में ही किया गया।

गौरतलब है कि उनकी मौत की खबर सुनकर सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई। उनके हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट, जिसमें उन्होंने ‘Asurvan’ की रिलीज़ को लेकर खुशी जताई थी, अब फैंस के दुखद कमेंट्स से भर चुका है।

पुलिस जांच में जुटी, फैंस हैरान

फिलहाल पुलिस Sachin Chandwade Suicide मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश में जुटी है। हालाकि अभी तक किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।

ये भी पढ़ें: प्रेमानंद महाराज की बिगड़ती तबीयत के बीच मदद के लिए आगे आए एजाज खान, किडनी डोनेट करने की जताई इच्छा

सचिन के निधन ने उनके साथ काम करने वाले कई कलाकारों को झकझोर कर रख दिया है। ‘Jamtara’ के फैंस का कहना है कि उन्होंने एक सच्चे और सरल कलाकार को बहुत जल्दी खो दिया।

‘Jamtara 2’ की कहानी से मिली पहचान

‘Jamtara: सबका नंबर आएगा’ (2020) एक लोकप्रिय नेटफ्लिक्स सीरीज़ थी, जो एक छोटे शहर में चल रहे फिशिंग रैकेट की कहानी पर आधारित थी। इसके दूसरे सीज़न ‘Jamtara 2’ में गैंग फिर से एकजुट होती है और गुड़िया के राजनीतिक संघर्ष में उसका साथ देती है। इसी सीरीज़ से सचिन को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली थी।

ये भी पढ़ें: सलमान खान के एक बयान से तिलमिलाया पाकिस्तान, घोषित किया आतंकवादी

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai जय जगदम्बा न्यूज के Founder और Editor हैं। उन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है। वे बिहार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के साथ करियर, शिक्षा, नौकरी, राजनीति, धर्म, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों पर गहन और शोध-आधारित लेख प्रकाशित करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय भाषा में उपयोगी, तथ्यपरक और प्रमाणित जानकारी पहुंचाना है, जिससे लोग सही और जागरूक निर्णय ले सकें।

View all articles by Veer Rai →